{"_id":"5984ba694f1c1bf6108b4727","slug":"81501870697-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भेजे गए अधिगृहीत परिसर में पकडे़ गए संदिग्ध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल भेजे गए अधिगृहीत परिसर में पकडे़ गए संदिग्ध
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में किया चालान
अयोध्या। अयोध्या के अधिगृहीत परिसर में पकड़े गये दोनों युवकों का लंबी पूछताछ के बाद थाना रामजन्मभूमि पुलिस ने शुक्रवार को शांतिभंग में चालान कर दिया।
अतिसंवेदनशील रामनगरी के अधिगृहीत परिसर में गुरुवार को दो संदिग्ध युवक पकड़े गए थे। दोनों की पहचान मो. खालिद व मो. फाजिल निवासी जिला मुजफ्फरनगर के रूप में की गई थी, जो कि शहर में घूम-घूम कर पुलिस की वर्दी बेच रहे थे। वे विगत पांच दिनों से अपने अन्य साथियों के साथ फैजाबाद में ठहरे थे। आईबी व खुफिया विभाग ने भी दोनों युवकों से घंटों पूछताछ की। एसओ रामजन्मभूमि सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि करीब 12 घंटे की गहन पूछताछ के बाद दोनों युवकों द्वारा बताए गए पते की तस्दीक की गई जो कि सही पाई गई। उनके पास से कोई संदिग्ध वस्तु भी नहीं मिली है। बताया कि दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।