{"_id":"5953f6b34f1c1bd70e8b474d","slug":"81498674867-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली ईद, पेड़ से टकराई बोलेरो, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मातम में बदली ईद, पेड़ से टकराई बोलेरो, एक की मौत
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से टकराई एसयूवी, एक की मौत, पांच घायल
सभी घायलों की हालत गंभीर, एक महिला लखनऊ रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ागांव (फैजाबाद)। ईद की खुशी एक परिवार के लिए उस समय मातम में बदल गई, जब वह परिवार की छह सदस्य रिश्तेदारी से ईद मिलकर किराए की एसयूवी से वापस घर आ रहे थे। रौनाही थानाक्षेत्र के बड़ागांव रेलवे स्टेशन मार्ग पर बुधवार दोपहर एक एसयूवी आम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी। जबकि एक महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
रौनाही थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मो. वाहिद बुधवार दोपहर साले मो. इमरान, मो. सलमान दादी, खरूल निशा व दो बच्चों के साथ रिश्ते में मुबारकगंज निवासी मो. अनीस के यहां ईद मिलकर वापस आ रहे थे। रास्ते में बड़ागांव रेलवे स्टेशन मार्ग पर एसयूवी अनियंत्रित होकर पेड़ की डाल से टकरा गई। इस हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार वाहिद (35) पुत्र मो. रसीद की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। वहीं, खरूल निशा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि वाहिद निवासी बड़ागांव रिश्ते में ईद मिलकर एसयूवी से वापस आ रहा था, गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें उसकी मौत हो गई।
हाईवे पर दो बाइकों में टक्कर, एक की सांसें थमीं
अयोध्या। अयोध्या-फैजाबाद हाईवे पर मंगलवार को हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब दो बाइक आपस में टकरा गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर बने बूथ नंबर 4 पर सुबह करीब 10 बजे दो बाइक आपस में टकरा गई। इस हादसे में दर्शननगर क्षेत्र के गांव समाहा खुर्द कलां के रहने वाले 20 वर्षीय विकास यादव पुत्र माता प्रसाद को गंभीर चोट आई, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि विकास जेसीबी चलाता था, सोमवार रात भर उसने काम किया था और मंगलवार सुबह जेसीबी खड़ी कर अपने घर जा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार उसे झपकी आने से ये हादसा हुआ। फिलहाल विकास की मौत से उसके परिवार व गांव में मातम छाया हुआ है। अयोध्या पुलिस के अनुसार मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।