{"_id":"5cb7753dbdec2262650b1bbc","slug":"71555526973-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में क़ार्मिकों की जहां होगी डयूटी वहीं डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में क़ार्मिकों की जहां होगी डयूटी वहीं डालेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन कार्य में लगाए गए कर्मचारियों को वोट देने के लिए इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट ‘ईडीसी’ जारी किया जाएगा। इसी के आधार पर वह लोकसभा क्षेत्र में जहां भी ड्यूूटी कर रहे होंगे वहां या उसके निकट के मतदान केंद्र पर अपना मत डाल सकेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचन विभाग ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आम चुनाव में जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन की व्यवस्था कराई जा रही है। इसमें करीब 15 हजार कर्मचारी लगाए जाते हैं। निर्वाचन आयोग ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के मताधिकार की व्यवस्था करने की रणनीति पर है। जिससे सभी मतदाता अपना वोट डाल सकें। इसी के मद्देनजर आयोग ने चुनाव में लगाए जाने वाले कर्मचारियों के मतदान की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है।
जिले में मतदान दो तिथियों में हो रहा है। चार विधानसभाओं में 06 मई को तो गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में 12 मई को मतदान होगा। कर्मचारी जिस विधानसभा क्षेत्र की निवासी होता है उसमें उसकी ड्यूटी न लगने का नियम है। ऐसे में 12 मई को उन्हें वोट डालने का मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन
निर्वाचन विभाग के मुताबिक निर्वाचन में लगाए गए कर्मचारियों को वोट देने के लिए ‘इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट’ जारी किए जाने की व्यवस्था की गई है। जो भी कर्मचारी इस लोकसभा क्षेत्र के मतदाता हैं उन्हें यह सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसके लिए एक नोडल अफसर की तैनाती भी कर दी गई है। चुनाव कार्य में लगाए गए कर्मचारी इस प्रमाण पत्र को प्राप्त करेंगे।
इसके बाद वह जहां भी चुनाव ड्यूटी में होंगे। उस बूथ पर या उसके निकट के मतदान केंद्र पर इस प्रमाणपत्र को दिखाकर उन्हें वोट डालने का अधिकार मिल जाएगा। इससे जिले में सभी कर्मचारियों का वोट कास्ट हो सकेगा। इसकी लिखापढ़ी पीठासीन अधिकारी से अभिलेखों में भी की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीडी गुप्त ने बताया कि चुनाव में लगे कर्मचारियों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट के लिए संबंधित तहसील के एआरओ के पास आवेदन करना होगा। यह आवेदन मुख्य विकास अधिकारी के पास भी किया जा सकता है। इसके बाद उन कर्मचारियों को ईडीसी मिल जाएगा। इसी के आधार पर वह अपनी ड्यूटी वाले बूथ पर अपना वोट डाल सकेंगे। इसे अभिलेखों में दर्ज भी करेंगे।