{"_id":"5c212670bdec2256b262e4ec","slug":"71545676400-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट कमिश्नर के घर से लाखों के जेवरात उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असिस्टेंट कमिश्नर के घर से लाखों के जेवरात उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असिस्टेंट कमिश्नर के घर से जेवरात उड़ाए
अयोध्या। एसएसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ऑफिसर कॉलोनी में स्थित असिस्टेंट कमिश्नर के आवास को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। वहीं इस वीआईपी कॉलोनी, जहां जज से लेकर बड़े अधिकारियों का निवास है, में चोरी होना पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान लगा रहा है।
ऑफिसर कॉलोनी में वाणिज्य कर विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर रेनू सिंह के सरकारी आवास में चोरों ने खिड़की का जाली तोड़कर लाखों के जेवरात, लैपटॉप व एलईडी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर रेनू सिंह वर्तमान में बाराबंकी में तैनात हैं, कुछ दिन पहले ही उनका ट्रांसफर अयोध्या जनपद से बाराबंकी हुआ था।
रेनू सिंह घर में ताला लगाकर बाराबंकी कार्यालय गई थीं और जब 23 दिसंबर की रात अपने इस सरकारी आवास पर वापस लौटीं तो देखा खिड़की की जाली टूटी हुई थी और घर का सामान बिखरा हुआ था।
बताया कि चोर सोने के जेवरात के साथ एक लैपटॉप, एलईडी टीवी चोरी कर ले गए जबकि आलमारी में रखा समान सुरक्षित है। नगर कोतवाल विनोद बाबू मिश्र व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।