{"_id":"5ad63e684f1c1b3b0b8b51e7","slug":"71523990120-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर युवक की हत्या, खेत में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर युवक की हत्या, खेत में मिला शव
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण कर युवक की हत्या, खेत में मिला शव
पटरंगा (फैजाबाद)। फैजाबाद कचहरी से घर लौटते समय लापता युवक का शव मंगलवार सुबह पटरंगा थानाक्षेत्र के पचलों गांव के पूरब में खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। परिवारीजनों ने अपहरण कर युवक की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बहन का एक दिन पहले ही तिलक था, इस बीच इस वारदात ने परिवारीजनों को झकझोर दिया है।
पटरंगा थाना क्षेत्र की लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग की लिंक रोड से लगभग 500 मीटर दूरी पर मंगलवार सुबह वजुहुद्दीन के खेत में एक युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से मोबाइल फोन मिला। इस बीच परिवारीजनों से पुलिस ने संपर्क किया तो मृतक की पहचान अजीत कुमार रावत (28) पुत्र शिवशंकर निवासी बहबर नगर मजरे नरौली थाना मवई के रूप में हुई। मृतक के पिता ने बताया कि अजीत रुदौली के न्यू मुस्कान मेडिकल सेंटर पर काम करता था। उसकी दो शादी हुई हैं। पहली शादी पटरंगा थाना क्षेत्र के कटगरा मजरे जखौली गांव निवासी दुर्गेश कुमारी से और दूसरी बाराबंकी जनपद के दरियाबाद थाना के मदारपुर गांव निवासी अनसुईया के साथ हुई है। पहली पत्नी दुर्गेश कुमारी से घरेलू कलह के कारण 2013 से मुकदमा चल रहा था, जिसकी पेशी के लिये सोमवार को वह फैजाबाद गया था और अपनी बाइक रुदौली में खड़ी कर दी थी। मृतक की घर वालों से फोन पर आखिरी बात सोमवार शाम लगभग चार बजे हुई थी। उसके बाद से मोबाइल बंद हो जाने से कोई संपर्क नहीं हुआ तो परिवारीजनों ने रात भर युवक की खोजबीन की। बताया कि जिस पत्नी दुर्गेश कुमारी से मुकदमा चल रहा था, उसी के गांव के दक्षिण लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर अजीत का शव मिला। बताया कि 20 अप्रैल को अजीत की बहन पूजा का तिलक और तीन मई को बारात आनी थी। मौके पर पहुंचे सीओ रुदौली अरविंद कुमार चौरसिया ने छानबीन की। बताया कि प्रथम दृष्टया अजीत की गला दबाकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रही है। लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण ज्ञात होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।