{"_id":"5c7ec580bdec221446317454","slug":"61551811968-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर ड्रग निरीक्षक समेत तीन पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर ड्रग निरीक्षक समेत तीन पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर ड्रग निरीक्षक समेत तीन पर केस
अयोध्या। नगर कोतवाली के मोदहा इलाके में 18 दिसंबर 2018 को रुचि मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर के साथ हुए विवाद में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ड्रग इंस्पेक्टर, उनके सहायक व ड्राइवर समेत तीन पर केस दर्ज किया है। इस मामले में पूर्व में ही ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर मेडिकल स्टोर के मालिक व उसके भाई पर मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया जा चुका है।
अपनी तहरीर में मोदहा निवासिनी उर्मिला तिवारी पत्नी सुनील तिवारी ने कहा है कि 18 दिसंबर 2018 की शाम करीब 5:30 बजे ड्रग इंस्पेक्टर पीसी रस्तोगी, सहायक अटल मिश्र व उनके ड्राइवर गोल्डी जायसवाल उनके दुकान रुचि मेडिकल स्टोर पर आए और घूस के रूप में 20 हजार रुपये मांगे।
उनके पति द्वारा मना करने पर उन्होंने धमकी दी कि नशीली दवाएं रखकर दुकान सील कर देंगे व तुम्हारे परिवार को जेल भेजवा देंगे। विरोध करने पर उन्होंने गालियां दी व मेरे द्वारा रोके जाने पर मारपीट की व मेरे साथ छेड़खानी भी की गई। नगर कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।