{"_id":"5c38ebcabdec227360603233","slug":"61547234250-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार छात्र को टक्कर मारने के बाद धू धू कर जली कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल सवार छात्र को टक्कर मारने के बाद धू धू कर जली कार
विज्ञापन
छात्र को टक्कर मारने के बाद धू-धू कर जली कार
अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। वहीं, हादसे के बाद कार डिवाइडर से टकराकर धू-धूकर जलने लगी।
कार में सवार लोगों ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने हादसे में घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहे के पास दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे मवई थाना क्षेत्र के रसूलपुर मजरा कुशहरी गांव निवासी छात्र गुलाबचंद (16) को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सुधीर अमरचंद पटेल इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल की परीक्षा देकर घर जा रहा था। वहीं, हादसे के बाद कार डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर चली गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी।
यह देख कार में सवार लोग बाहर निकल गए। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर हाईवे पर दोनों तरफ से आवागमन रोक दिया। आग बुझाने के करीब आधे घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
चौकी इंचार्ज भीमसेन ने बताया कि जली कार को हाईवे से किनारे हटवा कर आवागमन शुरू करा दिया गया है। घायल छात्र को भिटरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।