फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बैंक से पैसा निकालकर जा रहे किसान से लूट

बैंक से पैसा निकालकर जा रहे किसान से लूट

Fri, 29 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
बैंक से पैसा निकालकर जा रहे किसान से लूट
रुदौली। रुपये निकालने बैंक आए किसान के साथ टड़वा मोड़ के पास बदमाशों ने लूटपाट की। पीड़ित का कहना है कि बदमाश बैंक से ही उसके पीछे लग गए थे। किसान के मुताबिक पुलिस में घटना की तहरीरदी है। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


पटरंगा थाना क्षेत्र के इचौलिया गांव निवासी जगेश्वर ने बताया कि बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे वह एसबीआई बैंक की शाखा रौजागांव पैसा निकालने आए थे। जगेश्वर ने बताया कि बैंक से 21 हजार रुपये निकाल कर वह बाहर निकल रहा था तभी बैंक के अंदर से दो युवक बाहर निकले और पीछे-पीछे चलने लगे।
विज्ञापन


टड़वा मोड़ के पास वो दोनों उसका मुंह दबा कर पैसा छीन कर भाग निकले। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंच कर अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट की तहरीर दी। किसान का कहना है कि लुटेरों की तस्वीर सीसी टीवी में कैद हो गयी है। वह बैंक में ही उसके पीछे खडे़ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर फोटो साफ नहीं है। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया है और तहरीर नहीं मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed