फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   फांसी पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

फांसी पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

Mon, 04 Sep 2017 10:48 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
फांसी पर लटका मिला नवविवाहिता का शव
पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

मसौधा (फैजाबाद)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बैसिंह गांव में सोमवार सुबह एक नवविवाहिता का शव घर में संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतका के पिता ने पति के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के नेवाता पुरुषोत्तमपुर निवासी परशुराम गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि, उन्होंने अपनी पुत्री ममता (22) की शादी बीते साल पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बैसिंह गांव निवासी अभिजीत उर्फ चुम्मू गौड़ पुत्र केदारनाथ गौड़ से की थी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में ममता का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परशुराम का आरोप है कि, शादी के बाद से ही अभिजीत उनकी पुत्री ममता को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उसने कुछ दिन पहले ममता की पिटाई भी की थी, मगर समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना पर सबसे पहले अयोध्या कोतवाली की पुलिस पहुंची। मगर काफी देर तक सीमा विवाद में मामला उलझा रहा। बाद में पूरा कलंदर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। जबकि ममता के पति अभिजीत को अयोध्या कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।


पूराकलंदर थानाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय का कहना है कि, शव फांसी के फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता परशुराम की तहरीर पर पति अभिजीत के विरुद्ध दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed