{"_id":"5984ba6c4f1c1bf6108b472d","slug":"61501870700-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर एटीएम से निकाले 80 हजार, मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर एटीएम से निकाले 80 हजार, मुकदमा
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड सैनिक के साथ वारदात
फैजाबाद। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के चांदपुर हरवंश निवासी एक व्यक्ति से धोखाधड़ी करके किराएदार ने एटीएम से 80 हजार रुपये निकाल लिए और भाग गया। मोबाइल पर आए एसएमएस से हुई जानकारी पर पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर गुरुवार को केस दर्ज किया गया।
गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक जगत नारायण पांडेय के मकान में बीते 19 जुलाई को अंबेडकरनगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र के काही निवासी अखंड प्रताप किराएदार के रूप में रह रहा था, जिससे उनकी नजदीकी इनदिनों बढ़ गई थी। 30 जुलाई को जगत नारायण ने अपने साथ युवक को लेकर नाका स्थित एटीएम से पैसा निकलवाया, जिससे गुप्त कोड की जानकारी युवक हो गई। आरोप है कि घर आने पर युवक ने चुपके से एटीएम कार्ड उनकी जेब से निकाल लिया और अगले दिन सुबह चार बार में कुल 80 हजार रुपये निकाल लिया। धननिकासी का एसएमएस खाताधारक के पुत्र के मोबाइल पर आया तो मामले की जानकारी हुई। काफी खोजबीन के बाद किराएदार का पता न चलने पर पीड़ित को संदेह हुआ तो उसके परिवारीजनों से संपर्क साधना शुरू किया। लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर पीड़ित के पुत्र आलोक पांडेय ने थाना पूराकलंदर में तहरीर दी। गुरुवार को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।