फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या विवाद में समझौते को सरकार करे पहल : हाजी महबूब

अयोध्या विवाद में समझौते को सरकार करे पहल : हाजी महबूब

Sat, 29 Jul 2017 11:50 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या विवाद में समझौते को सरकार करे पहल : हाजी महबूब
पक्षकार महंत धर्मदास के प्रतिनिधि ने हाजी महबूब से की मुलाकात
विज्ञापन

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे अयोध्या दौरे के बाद अयोध्या विवाद के हल के लिए नये समीकरण की कोशिशें तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास व बाबरी मस्जिद के मुद्दई रहे हाशिम अंसारी के पुत्र इकबाल अंसारी के बीच सुलह-समझौते की नई रूपरेखा तैयार हो रही है।

तो वहीं शनिवार को पक्षकार महंत धर्मदास के प्रतिनिधि स्वामी हरिदयाल ने हाजी महबूब से मुलाकात कर समाधान की मुहिम को नए सिरे से आगे बढ़ाने पर चर्चा की। इस संबंध में बाबरी मामले के पक्षकार हाजी महबूब ने कहा कि हम अयोध्या मसले का शीघ्र समाधान चाहते हैं, लेकिन हिंदू पक्ष मामला सुलझाना नहीं चाहता।
विज्ञापन


वार्ता उन्हीं से होनी चाहिए जो इस मामले में पार्टी हैं, तीसरे का कोई काम नहीं है। ये सिर्फ मामले को उलझाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू पक्ष पहले एक मत हो जाए, तभी वार्ता संभव है। उन्होंने कहा कि सरकार को आगे आना चाहिए, दोनों पक्षों से जिम्मेदार नियुक्त करें व गंभीर कोशिश हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी इस मसले का सुलह-समझौते के आधार पर समाधान संभव है। महंत धर्मदास के प्रतिनिधि स्वामी हरिदयाल मिश्र ने भी हाजी महबूब की बात का समर्थन किया और कहा कि सुलह-समझौते की मुहिम तभी सफल होगी जब मामले से जुड़े लोगों से वार्ता होगी, इस दिशा में सरकार को प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed