{"_id":"5a5507aa4f1c1b0f788b7960","slug":"51515521962-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों के हमले से कारोबारी की मौत, बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों के हमले से कारोबारी की मौत, बाइक लूटी
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारी की घर में घुसकर हत्या
अमानीगंज (फैजाबाद)। खंडासा थाने के पास अमानीगंज के महात्मा गांधी चौराहे पर ई-रिक्शा संचालन का कारोबार करने वाले युवक को चार नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार रात घर में घुसकर हॉकी-रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के दौरान हमलावरों ने युवक की पत्नी को बंधक बना लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर घर के बाहर खड़ी व्यापारी की बाइक लेकर भाग गए। एसएसपी ने मौका मुआयना कर मातहतों को खुलासे के संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।
रुदौली के जमुनियामऊ निवासी चंद्रप्रकाश तिवारी उर्फ बबलू (35) पुत्र जगदंबा प्रसाद खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार के महात्मा गांधी चौराहे पर किराए के मकान में रहकर ई-रिक्शा संचालन कराते थे। घर में पत्नी ज्योति उर्फ बेबी तथा दो छोटी पुत्रियां हैं। बेबी के मुताबिक, सोमवार रात दोनों बच्चे सो रहे थे जबकि पति टीवी देख रहे थे। तभी एकाएक दस्तक होने पर पति ने दरवाजा खोला तो चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने बेबी के हाथ बांध दिए और घर में लूटपाट करने लगे। चंद्रप्रकाश ने विरोध किया तो बदमाशों ने हॉकी व रॉड से उसे जमकर पीट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर भाग गए। थाने में सूचना देने के साथ ही गंभीर रूप से जख्मी चंद्रप्रकाश को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से डॉक्टरों ने चंद्रप्रकाश को लखनऊ रेफर कर दिया मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम डॉग स्क्वाएड के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी हॉकी और रॉड पड़ी मिली।
एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, एसपी ग्रामीण संजय कुमार, सीओ मिल्कीपुर अजय राय खंडासा, कुमारगंज, इनायतनगर, रुदौली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। एसएसपी ने घटना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। खंडासा थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि, शव पोस्टमार्स्टम के लिए भेजने के साथ ही परिवारीजनों की तहरीर पर लूट व हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गश्त पर उठे सवाल
थाना क्षेत्र में एक हफ्ते के अंदर हत्या की दूसरी वारदात ने पुलिस के रात्रि गश्त पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। थाना परिसर से महज 500 मीटर दूर महात्मा गांधी चौराहे पर जहां वारदात हुई, वहां कागजों में पुलिस पिकेट है मगर घटना के वक्त पुलिसकर्मियों का कहीं अता-पता नहीं था।
जल्द होगा खुलासा: एसएसपी
एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि, जल्द से जल्द से हत्या की दोनों वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, क्षेत्रीय विधायक गोरखनाथ बाबा ने घटना की निंदा करते हुए स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त करते हुए घटनाओं के शीघ्र पर्दाफाश करने मांग की है।