{"_id":"5a2ec8994f1c1b69678c1665","slug":"51513015449-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 मोबाइल फोन के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
29 मोबाइल फोन के साथ युवक गिरफ्तार
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। महिला दरोगा से मोबाइल छिनते पकड़ा गया युवक शातिर चोर निकला। नगर कोतवाली पुलिस ने युवक के पास से चोरी के 29 मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
बीते शुक्रवार को चौक बाजार में स्कूटी से जा रही नगर कोतवाली में कार्यरत महिला दरोगा का मोबाइल फोन चोरी हो गया।
महिला दरोगा रत्ना कुमारी ने मौके पर ही आरोपी चोर को दबोच लिया और उसके पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। उसने आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया था।
पुलिस ने युवक से पूछताछ के बाद 29 मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार सभी मोबाइल चोरी के हैं।
एसएसआई मो. आलम के अनुसार आरोपी से सख्ती करने पर उसने इसे कई जगहों से चोरी की बात कबूली है। आरोपी की पहचान मोहचेने हसवा निवासी छोटा दुर्गागंज झारखंड के रूप में हुई। उसे जेल भेज दिया गया है।