{"_id":"59d90c3a4f1c1b74698b49ce","slug":"51507396666-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट एरिया में घूम रहे संदिग्धों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट एरिया में घूम रहे संदिग्धों को भेजा जेल
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। कैंट इलाके शुक्रवार को पकड़े गए संदिग्ध युवक व उसके एक साथी को शनिवार को जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह के अनुसार दोनाें युवक ने बताया है कि वो आर्मी की वर्दी व नेम प्लेट के सहारे यहां घूमने आते थे।
कैंट थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम डोगरा रेजीमेंटल परिसर में फोटो खींच रहे एक युवक को देखा तो उसे रोक लिया। सामानों की तलाशी ली गई तो बैग से आर्मी की वर्दी बरामद हुई, साथ ही सेना के जवान होने का आईकार्ड मिला। पूछताछ में युवक के सेना जवान नहीं होने का पता चला तो कैंट थाने लाकर उच्चाधिकारियों के साथ आर्मी को भी सूचना दी गई।
आर्मी इंटेलिजेंस समेत स्थानीय खुफिया इकाई और अफसर युवक से अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उससे पूछताछ की थी। आरोपी युवकों की पहचान हिमांशु गुप्ता निवासी रिकाबगंज हनुमानगढ़ी व धर्मचंद्र निवासी आशवपुर खास, थाना अलीगंज जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है, दोनों को जेल भेज दिया गया है।