{"_id":"4c03f5048314bed45f64d32ee5bd06c6","slug":"50-rupees-stolen-from-post-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में सेंध लगा 50 हजार चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकघर में सेंध लगा 50 हजार चोरी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
मवई थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव स्थित डाकघर से बुधवार रात को चोरों ने सेंध काट कर 50 हजार की नगदी सहित अन्य सामान चुरा लिया। बाबा बाजार चौकी प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर घटना की पड़ताल की जा रही है।
मीरमऊ गांव में डाकघर स्थित है। गुरुवार सुबह यहां का दरवाजा जब कर्मचारी ने खोला तो देखा कि अंदर सारे कागजात बिखरे पड़े थे। बक्से पर नोटों की गड्डी बिखरी पड़ी थी और बगल दीवार में सेंध लगाई गई थी।
कर्मी ने इसकी सूचना तुरंत मुख्य डाकपाल समेत अन्य वरिष्ठ अफसरों को दी। शाम को इसकी तहरीर बाबा बाजार चौकी पर दी गई।
इसमें मुख्य डाकपाल ने बताया कि चोर बक्से में रखा 50 हजार रुपये व अन्य सामान चुरा ले गए जबकि 30 हजार रुपये बक्से के अंदर व बाहर पड़े थे।
बाबाबाजार चौकी प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।