फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हत्या के तीन व बवाल करने के सात आरोपी गिरफ्तार

हत्या के तीन व बवाल करने के सात आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
हत्या के तीन व बवाल करने के सात आरोपी गिरफ्तार
मवई (अयोध्या)। थाना क्षेत्र के ग्राम बघेड़ी के हिस्ट्रीशीटर बृजेश सिंह उर्फ बिरजन की हत्या के मामले में पुलिस दूसरे दिन शुक्रवार को उपद्रवियों और हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी रही। पुलिस ने हाईवे पर उपद्रव के मामले में 26 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। हत्या के मामले में शुक्रवार को नामजद चार आरोपियों में से तीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



पुलिस ने उपद्रव के मामले में भी सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिरजन सिंह को गोली मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। सीओ रुदौली धर्मेंद्र यादव ने बताया कि किसी कुंद चीज से वार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



ग्राम बघेड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर बृजेश सिंह उर्फ बिरजन का शव गुरुवार को तालगांव के निकट सड़क किनारे पड़ा मिला था। मृतक के भाई राजू सिंह ने द्वारिका प्रसाद निवासी रजनपुर, उमेश कुमार निवासी कछिया, वासुदेव निवासी तालगांव व शिव प्रताप पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर तीन बसों को आग के हवाले कर दिया था। सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र यादव ने शुक्रवार को बताया कि हत्या में नामजद चार आरोपियों में से तीन आरोपियों द्वारिका प्रसाद, उमेश कुमार व वासुदेव को हिरासत में लिया है। जिनसे क्राइम ब्रांच और पुलिस पूछताछ कर रही है। चौथे आरोपी की तलाश है।


बताया कि हाईवे जाम करना, सरकारी बसों में आग लगाकर सरकारी संपत्ति का नुकसान, बलवा, मारपीट, सरकारी काम में बाधा सहित अन्य मामले में 26 नामजद व 150 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इनमें से अब तक बृजेश सिंह यादव निवासी संडवा, सुरजीत, अमृतलाल, पिंटू, धर्मेन्द्र, अनुपम निवासी मथुरा पुरवा थाना पटरंगा सहित सात लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।



बताया कि इन लोगों की पहचान वायरल वीडियो से की गई है। बाकी लोगों की भी पहचान वीडियो क्लिप के माध्यम से हो चुकी हैं उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। दूसरी तरफ गुरुवार शाम को पोस्टमार्टम होने के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार देर रात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed