{"_id":"5c9538fcbdec22144f4173d9","slug":"41553283324-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"224 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
224 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
224 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
अयोध्या। होली के एक दिन पूर्व 20 मार्च को एसआई राजेश मिश्रा व उनकी टीम को चेकिंग के दौरान चौक इलाके से जा रहे एक एसयूवी वाहन से भारी मात्रा में शराब मिली।
वाहन सवार अतुल जायसवाल निवासी कलावरन का पुरवा मजरे करेरू थाना रौनाही शराब से संबंधित कागजात पुलिस को नहीं दिखा पाया। इस पर शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड की 180 एमएल की 130 बोतल, 750 एमएल की 26 व 375 एमएल की 68 बोतलें शामिल थी। नगर कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि आरोपी का आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
हैदरगंज में पुलिस ने नकली शराब बनाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने पुलिस लाइन में बताया कि थाना क्षेत्र हैदरगंज के घोपा डूहिया स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान में नकली शराब तैयार करने की सूचना मिली।
हैदरगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक वर्मा के निर्देशन में थाने के एसआई सचिंद्र कुमार, एसआई विनोद कुमार व उनकी टीम ने दुकान पर छापेमारी की तो वहां से 239 शीशी नकली शराब, भारी मात्रा में रैपर व स्टीकर, खाली शराब की शीशियां व उसके ढक्कन बरामद हुए।
पुलिस ने दुकान पर काम कर रहे भगवानदीन उर्फ प्रमोद गिरी निवासी पिडऱैरा थाना इनायतनगर और मनोज कुमार यादव निवासी गुरेहटा थाना इनायतनगर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो दुकान के लाइसेंस धारक दयाशंकर गिरी निवासी भगवानपुर थाना कूरेभार जनपद सुल्तानपुर के कहने पर नकली शराब बना रहे थे। जिसे होली पर बेचा जाना था।
एसएसपी ने बताया कि दुकान के लाइसेंसी दयाशंकर की तलाश की जा रही है, उसका लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिख गया है। इस दौरान एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ बीकापुर अजय राय भी मौजूद रहे।