{"_id":"5c48b23dbdec22121f02fdce","slug":"41548268093-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई मतदाता न छूटे की थीम पर मनाया जाएगा मतदाता दिवस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोई मतदाता न छूटे की थीम पर मनाया जाएगा मतदाता दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई मतदाता न छूटे की दिलाई जाएगी शपथ
अयोध्या। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ ही जिम्मेदारियां सौंप दी है।
बूथ से जिले तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम कोई मतदाता न छूटे होगी। कार्यालयों, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, शैक्षणिक संस्थनों में 25 जनवरी को 11 बजे सभी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में मतदाता शपथ दिलाई जाएगी।
जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय मतदाता प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दे पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
बूथ के साथ विभिन्न स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने आए मतदाता शपथ लेंगे। कार्यक्रम में युवाओं के साथ महिलाओं की सहभागिता हो, इसका प्रयास किया जाएगा।
मतदाता शपथ के साथ स्कूल कॉलेजों में प्रभात फेरी, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता आदि का आयोजन का निर्देश दिया गया है।
निर्वाचन विभाग के मुताबिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूल एवं कॉलेज पुरस्कृत किए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य करने वाले बीएलओ को भी पुरस्कृत किया जा सकता है।
नौ बजे क्रास कंट्री रेस पुरुष वर्ग में पांच किलोमीटर और महिला वर्ग में तीन किमी. का आयोजन किया जाएगा। डॉ. भीम राव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्था क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ सीएमओ द्वारा एक एंबुलेंस डॉक्टरों की टीम की उपलब्धता यहां रहेगी। मतदाता शपथ के बाद रैली को डीएम हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया जाएगा।
जीआईसी से फतेहगंज चैाराहा, चैाक, रिकाबंगज चैैाराहा, महिला अस्पताल होते हुये जीआईसी में समाप्त होगी। रैली के बाद डीएम द्वारा 18 वर्ष पूरा करने वाले मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित किया जाएगा और उन्हें बैज लगाकर सम्मानित किया जाएगा।
जनपद स्तर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं सर्वश्रेष्ठ पांच-पांच बीएलओ, महाविद्यालय के एनएसस के कार्यक्रम अधिकारियों/इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के पांच-पांच नोडल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 की तैयारियों को लेकर एक बैठक 25 जनवरी की शाम पांच बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी। इसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार करेंगे।