फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   21 नए मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

21 नए मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Nov 2018 01:02 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
21 नए मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
21 नए मोबाइल फोन के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

फैजाबाद। रौनाही थाना व सर्विलांस सेल ने करीब चार लाख रुपये की कीमत वाले 21 नए मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन फोन डिलीवरी करने वाले वाहन का चालक था और उसी में से फोन उड़ाकर उसकी जगह पैकिंग में ईंट, साबुन आदि रख देता था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने तीन माह में करीब 200 फोन चोरी किए है।

जिसकी शिकायत ऑनलाइन शॉपिंग कराने वाली एक कंपनी ने की थी। आरोपी के एक साथी जो मुख्य आरोपी है, की तलाश की जा रही है।
एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि काफी दिनों से ऑनलाइन शॉपिंग कराने वाली कंपनी से शिकायत मिल रही थी कि उनके द्वारा ग्राहकों को भेजे जा रहे फोन रास्ते से चोरी हो रहे हैं। इसमें फैजाबाद भेजे जाने वाले भी फोन शामिल हैं।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर सर्विलांस सेल, स्वाट टीम को लगाया गया था। सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना ने दी एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में बड़ी कंपनियों के महंगे मोबाइल फोन सस्ते में बेच रहा है। सूचना के आधार पर रौनाही थाना प्रभारी मनोज सिंह व सर्विलांस सेल प्रभारी अभिषेक सिंह व उनकी टीम ने सोहावल चौराहे के पास से बंटी निवासी पोरा थाना सिंकदरामऊ जिला हाथरस को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उसने कोरियर की पार्सल गाड़ियों से मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकारी। उसके पास से 21 विभिन्न कंपनियों के नए फोन बरामद हुए। बताया कि आरोपी ने अपने एक साथी जो हाथरस का ही निवासी है, के साथ मिलकर करीब 200 फोन चोरी करने की बात कही है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed