फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   38 thousand rupees cheated from the Shopkeeper

टप्पेबाज ने दुकानदार से झटके 38 हजार

Sat, 16 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
38 thousand rupees cheated from the Shopkeeper
rupees note
नगर कोतवाली क्षेत्र में टप्पेबाज गिरोह ने शनिवार को रिकाबगंज क्षेत्र स्थित दुकानदार से 38 हजार रुपये झटक लिए और मौके से फरार हो गये। कंट्रोल रूम को सूचना दिये जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पड़ताल की है।
विज्ञापन


शहर के नियावां स्थित शक्ति बिहार कॉलोनी निवासी प्रमोद धवन की जिला अस्पताल के पास इनवर्टर, बैटरी आदि की दुकान है। दुकान का कामकाज नगर कोतवाली के ही ऋषि टोला मोहल्ले में किराये पर रहने वाला मूल रूप से सुलतानपुर जनपद के वल्दीराय थानाक्षेत्र स्थित इसौली निवासी रमेश श्रीवास्तव देखता है।
विज्ञापन


शनिवार को रमेश दुकान के काउंटर पर था। इसी बीच 28 वर्षीय एक फेरीवाला चद्दर का गट्ठर लेकर दुकान पर पहुंचा और चद्दर खरीदने की बात कही। दुकान कर्मी रमेश श्रीवास्तव ने खरीदने से इंकार कर दिया। इसी बीच 30 वर्षीय एक शख्स दुकान पर पहुंचा और इनवर्टर की बैटरी खरीदने की बात कही तथा फेरीवाले का चद्दर देखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच तोल-मोल शुरू हो गई और अंत में 20 हजार में सभी सात चद्दरों का सौदा तय हो गया। बैटरी खरीदने आये शख्स ने दुकान कर्मी से कहा कि वह फेरीवाले को 20 हजार का भुगतान कर दे, वह बैटरी के मूल्य के साथ रकम अदा कर देगा।

झांसे में आकर रमेश ने गल्ले से नोटों का बंडल निकाला और बैटरी खरीदने आये शख्स को देकर फेरीवाले को भुगतान करने की बात कही। बैटरी खरीदने आये शख्स ने नोटों का बंडल फेरीवाले को पकड़ा दिया और फेरीवाला तेजी से बाहर निकल गया।

बैटरी खरीदने आये शख्स ने चद्दरों को पलटा और फटी चद्दर थमा जाने की बात कह फेरीवाले के पीछे भागा। रमेश ने बताया कि दोनों कुछ दूर खड़ी बाइकों पर सवार होकर भाग गये। नोटों के बंडल में कुल 38 हजार रुपये थे। बैटरी खरीदने आये शख्स से कोई पहचान न होने के बावजूद न जाने कैसे उसने नोटों का बंडल उसको पकड़ा दिया।


मामले की जानकारी फोन कर कंट्रोल रूम को दी गई। सीओ सिटी डॉ. राकेश तिवारी, नगर कोतवाल एएम जायसवाल मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की तथा आसपास के लोगों से जानकारी ली। नगर कोतवाल एएम जायसवाल ने बताया कि बाइक सवारों की तलाश कराई गई है, लेकिन पता नहीं लगा। रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed