{"_id":"5c2d0e82bdec2256986d2a8b","slug":"31546456706-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी ने जेल में किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदी ने जेल में किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदी ने किया आत्महत्या का प्रयास
अयोध्या। मंडल कारागार में बंद विचाराधीन बंदी ने मंगलवार रात करीब दो बजे खिड़की में गमछा बांधकर फांसी लगा आत्महत्या का प्रयास किया। अन्य बंदियों द्वारा जेल प्रशासन को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रात में ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां उसकी हालत ठीक बताई गई और करीब दो घंटे बाद भेज दिया गया। जेल अधिकारियों के अनुसार आरोपी नशे का आदी है, जेल में नशा नहीं मिल पाने के कारण उसने ऐसा किया।
दर्शननगर निवासी नूरुल को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। वो 10 दिनों से जेल में निरुद्ध है। मंगलवार रात उसने बैरक की खिड़की में गमछा बांधकर फांसी लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसकी सूचना जेल प्रशासन को अन्य बंदियों ने दी, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रात करीब दो बजे उसे जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
बुधवार सुबह नायब तहसीलदार दयाशंकर त्रिपाठी को बंदी नूरुल हसन द्वारा अपने बयान में बताया गया कि जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के साथ भारी उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसके चलते उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया।
वहीं मामले में जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि आरोपी नूरुल नशे का आदी है। उसने जेल में चिकित्सक से नशे की गोली मांगी थी, लेकिन चिकित्सक ने मना कर दिया था।
नशा नहीं मिल पाने के लिए उसने जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए फांसी लगाने का नाटक किया। अस्पताल जाने पर चिकित्सकों ने उसे ठीक बताया था, उसे वापस जेल भेज दिया गया है।