{"_id":"5b61fafd4f1c1b49778b5841","slug":"21533147901-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से प्रेम प्रसंग में शिक्षक ने बीवी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका से प्रेम प्रसंग में शिक्षक ने बीवी को मार डाला
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव
फैजाबाद। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के बुधराम का पुरवा गांव में एक महिला का संदिग्ध हालात में फंदे से लटका शव मिला है। मृतका के मायके वालों ने महिला मित्र के चलते बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। प्रत्यक्षदर्शी मृतका के दोनों बेटों ने पुलिस को बताया कि पापा रोज मम्मी से झगड़ा करते थे। आज भी झगड़े के बाद मम्मी का गला दबा दिया। पुलिस आरोपी शिक्षक व उसकी मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। मायके वालों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अयोध्या कोतवाली के बुधराम का पुरवा में रहने वाले फैजाबाद के राजकरण इंटर कॉलेज के शिक्षक देवचंद्र यादव का विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव तिहुरा माझा की रहने वाली उमा यादव (40) के साथ हुआ था। दोनों के दो पुत्र युवराज (14) व सौरभ (10) हैं। मृतका के परिवारीजनों का आरोप है कि बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने घर आने वाली शिक्षिका के चलते दोनों पति-पत्नी में अकसर विवाद होता था। यही नहीं उक्त शिक्षिका एक सप्ताह से उन्हीं के घर में रहने लगी थी। इसको लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया था। मंगलवार देर शाम भी पति-पत्नी में विवाद हुआ। जिसमें देवचंद्र ने पत्नी उमा को पीटा, उसके बाद उसका गला दबाकर धकेल दिया। बुधवार सुबह उमा का शव छत पर लगे कुंडे से लटकता मिला। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक परिवारीजनों ने शव को कुंडे से उतार दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की सूचना मिलने पर मृतका के पिता रामलगन यादव, भाई दिनेश यादव समेत अन्य मौके पर पहुंचे। दोनों ने पति देवचंद्र पर हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि पति देवंचद्र का बच्चों को पढ़ाने आने वाली शिक्षिका से नजदीकी हैं। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जगदीश उपाध्याय का कहना है कि हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। दोनों बेटे झगड़ा होने व मम्मी का गला दबा देने की बात कह रहे हैं। मायका पक्ष भी हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। जबकि आरोपी मित्र से परेशान होकर पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की बात आरोपी कह रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले में मृतका के मायके पक्ष से तहरीर मिली है। पुलिस आरोपी शिक्षक व शिक्षिका को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पापा ने दबाया था मम्मी का गला
मृतका के छोटे बेटे सौरभ (10) ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात पापा-मम्मी में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान पापा ने मम्मी का गला दबाकर धकेल दिया था। इसके बाद पापा दूसरे कमरे में सोने चले गए। पापा के जाने के बाद मम्मी जमीन पर पड़ी रहीं। सुबह हम लोग उठे तो मम्मी घर की छत पर जीने के पास लगे कुंडे में रस्सी पर लटकी मिली। बताया कि इस दौरान उनकी टीचर घर में ही मौजूद थी, वो एक सप्ताह से उनके घर पर ही रह रही थीं।