{"_id":"598df4e34f1c1ba43b8b4809","slug":"21502475491-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठगी के शिकार हुए युवक ने पूर्व में ही दर्ज कराया था केस
हैदरगंज (फैजाबाद)। नौकरी के नाम बेरोजगारों से लाखों रुपयों की ठगी करने वाला एक व्यक्ति को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में ठगी के शिकार हुए युवक ने पूर्व में ही केस दर्ज कराया था।
थाना क्षेत्र के खपराडीह पांडेय का पुरवा निवासी सोनू कुमार ने गौहानी कला निवासी रामनिवास दूबे पर आरोप लगाया था कि सरकारी नौकरी दिलाने के लिए रामनिवास ने उससे पांच लाख रुपये मांगे थे।
युवक के झांसे में आकर सोनू ने दो लाख 45 हजार रुपए रामनिवास के खाते में ट्रांसफर किया व एक लाख 55 हजार रुपए नगद दिया था। रुपये मिलने के बाद रामनिवास सोनू को नौकरी के लिए आज-कल कहकर टरकता रहा।
विज्ञापन
कुछ समय बाद जब सोनू को एहसास हुआ कि रामनिवास ने उसके साथ धोखाधड़ी की है तो उसने तहरीर दी। पुलिस ने रामनिवास के खिलाफ के धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
जिस क्रम में रामनिवास को एक ट्यूबवेल से गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि रामनिवास ने कुछ और लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र गिरी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार की भोर गिरफ्तार किया गया है।