{"_id":"595a8e264f1c1b1c778b457e","slug":"21499106854-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौै माह के मासूम को चुराया, हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौै माह के मासूम को चुराया, हुआ फरार
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौै माह का बच्चा चुरा भागा युवक
अयोध्या। रामनगरी में बच्चा चोरी का मामला प्रकाश में आया है। बच्चे के पिता ने रामजन्मभूमि थाने में तहरीर देकर बस्ती निवासी एक युवक पर अपने 9 माह के बच्चे को चोरी कर भाग जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्रतीर्थ मोहल्ले में किराये पर रह रहे पवन पांडेय ने बताया कि विगत तीन-चार दिन से उनके परिवार के संपर्क में आये बस्ती निवासी बब्लू ने 2 जुलाई की शाम उनकी पत्नी को चाची से मिलाने के बहाने अपने साथ लेकर हवाईपट्टी फैजाबाद पहुंचा। पत्नी के साथ उसका 9 माह का बच्चा भी था। थोड़ी देर इंतजार के बाद बाइक से एक महिला-पुरुष आए और बच्चे को गोद में ले लिया। बाद में भाग गए। महिला को जब तक कुछ समझ में आता, तब तक सभी दूर जा चुके थे। महिला ने घर आकर पति को सारी कहानी बताई। पति पवन पांडेय ने मामले की सूचना पुलिस को दी। रामजन्मभूमि थाने के उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।