फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार नामजद आरोपी फरार

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार नामजद आरोपी फरार

Tue, 31 Jul 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार नामजद आरोपी फरार
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर केस, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

फैजाबाद। हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक बाजार में सोमवार दोपहर बुआ के घर जा रही किशोरी के साथ बाजार के ही तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बाजार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्जकर एक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दो समुदाय के बीच जुड़े होने से तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। हैदरगंज थाना क्षेत्र की एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे जानाबाजार स्थित दर्जी की दुकान पर कपड़ा देकर पास स्थित अपनी बुआ के घर जा रही थी।
विज्ञापन


कुछ ही दूरी पर बैठे सानू, आरिफ व शहजाद ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। कमरा बाजार निवासी अनूप सोनी का बताया गया है। आरोपियों की चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची और परिवारीजन को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। किसी अनहोनी से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राम आसरे यादव ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्जकर आरोपी सानू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed