{"_id":"5c140908bdec225552740c96","slug":"191544816904-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनरोज सामने आया तो पेड़ से टकराई कार, दवा कारोबारी दंपती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वनरोज सामने आया तो पेड़ से टकराई कार, दवा कारोबारी दंपती की मौत
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनरोज को बचाने में पेड़ से टकराई कार, दवा कारोबारी दंपती की मौत
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर शेरपुर पारा करहिया के पास शुक्रवार सुबह अचानक सामने आए वनरोज को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से टकरा गई।
हादसे में कार सवार आदर्श नगर कॉलोनी देवकाली निवासी दवा व्यवसायी पंकज धवन व उनकी पत्नी विभा धवन की मौत हो गई। दोनों वाराणसी स्थित अपनी ससुराल से घर लौट रहे थे।
दवा व्यवसायी पंकज धवन (50) पत्नी विभा धवन (45) का बेटा हरसूल अपने ननिहाल में रहकर सीए की पढ़ाई कर रहा है। दोनों पति-पत्नी बृहस्पतिवार को बेटे से मिलने ससुराल गए थे।
विज्ञापन
वहां से वापस लौटते समय शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर शेरपुर पारा करहिया के पास एक वनरोज अचानक उनकी कार के सामने आ गया।
वनरोज को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे महुवे के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को सीएचसी बीकापुर ले गई।
जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने बताया कि मृतक के भाई संदीप धवन की सूचना पर इत्तफाकिया का मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना की सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक के छोटे भाई संदीप धवन ने बताया कि उनका कुंवर कांप्लेक्स रिकाबगंज अयोध्या में निशांत मेडिकल स्टोर है। भाई-भाभी अपने पुत्र हरसूल से मिलने वाराणसी गए थे। वहां से वापस आते समय हादसे का शिकार हो गए।
दवा व्यवसायी पंकज धवन की मौत पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने शोक जताते हुए शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद रखी। एसोसिएशन के अध्यक्ष अवि आनंद ने गहरा शोक जताते हुए दंपति की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
शोक जताने वालों में आनंद अग्रहरि, अनूप सोनी, महेश चतुर्वेदी, अमित दिवाकर, वीरेंद्र जायसवाल, रामखेलावन गुप्त, रामजी सोनी, अनुराग अग्रवाल समेत अन्य शामिल रहे।