{"_id":"5af8653e4f1c1bd5408b4fea","slug":"191526228286-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार
Updated Sun, 13 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद/अंबेडकरनगर। जिले की स्वाट टीम व तारुन थाना पुलिस ने कई राज्यों में असलहा सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सात देसी तमंचा व छह कारतूस भी बरामद हुए है। आरोपी अंबेडकरनगर जिले के निवासी हैं और काफी समय से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस गिरोह के सरगना की तलाश में जुटी है।
पुलिस लाइंस सभागार में एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को फैजाबाद व आसपास के जनपदों में अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। रविवार भोर में मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी अभिषेक सिंह व थाना तारुन के प्रभारी सुनील सिंह व उनकी टीम ने तारुन के तमसा नदी पर स्थित बरहटा पुल के पास से एक वाहन में सवार तीन लोगों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इनकी तलाशी लेने पर कुलदीप निवासी हजलापुर थाना टांडा जनपद अंबेडकरनगर के पास से एक 12 बोर का तमंचा व दो कारतूस, संत कुमार यादव निवासी मकरही थाना आलापुर जनपद अंबेडकरनगर के पास से एक 12 बोर व दो .32 बोर के तमंचे व दो कारतूस, लक्ष्मीनारायन निवासी अंबेडकरनगर के पास से तीन 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। बताया कि इनमें से लक्ष्मीनारायन व कुलदीप पहले भी अवैध हथियारों के साथ पकड़े जा चुके है। इस गिरोह के मुख्य सरगना के बारे में भी पता चल चुका है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ये गिरोह उप्र, बिहार व पं. बंगाल में अवैध हथियारों की तस्करी करता है। आरोपियों ने पूछताछ में बस्ती, संत कबीरनगर, अंबेडकरनगर, फैजाबाद व सुलतानपुर में अवैध हथियारों की सप्लाई की बात कबूल की है, इनमें विदेशी असलहे भी शामिल हैं।