फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नशे में धुत बेटे ने की पिता की हत्या, भाई को किया घायल

नशे में धुत बेटे ने की पिता की हत्या, भाई को किया घायल

Sun, 04 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत बेटे ने की पिता की हत्या, भाई को किया घायल
फैजाबाद। शराब के नशे में धुत एक बेटे ने मामूली कहासुनी पर लकड़ी के टुकड़े से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी ने पिता को बचाने आए अपने छोटे भाई पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना कैंट के मऊ यदुवंशपुर में स्थित एक ईट भट्ठे पर छत्तीसगढ़ के गांव मुलमुला जिला जांजरीर निवासी रंगदास (50) अपने पुत्र विक्रम और ओमप्रकाश के साथ रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम ओमप्रकाश शराब के नशे में धुत था इस दौरान उसकी अपने पिता रंगदास से कुछ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर ओमप्रकाश ने पास पड़े एक लकड़ी के टुकड़े से अपने पिता के ऊपर हमला कर दिया। हमले से पिता का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर गया और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हमले के दौरान बचाने आए भाई विक्रम पर भी ओमप्रकाश ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना कैंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना कैंट प्रभारी आरके राणा ने बताया कि मृतक के पुत्र विक्रम की तहरीर पर आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed