{"_id":"59650faa4f1c1b771e8b46e8","slug":"181499795370-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली घर पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली घर पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजलीघर में शव रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
फैजाबाद। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक चालक राजेंद्र पासवान की मौत से ग्रामीणों व परिवारीजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र परिसर में शव रखकर ग्रामीणों व परिवारीजनों ने प्रदर्शन किया।
अधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। मालूम हो कि, सोमवार दोपहर अयोध्या के पाराखान निवासी राजेंद्र (35) ट्रक लेकर चार नंबर बूथ से दर्शननगर जा रहा था। तभी कुढ़ाकेशवपुर के पास स्पीड ब्रेकर पार करते समय ट्रक हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया था।
तार से ट्रक में उतरे करंट की चपेट में आने से राजेंद्र की मौत हो गई थी। पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से ट्रक चालक की मौत होने व विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों व परिवारीजनों ने मंगलवार को दर्शननगर विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया।
विज्ञापन
शव वहीं रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर एसडीएम सदर रविप्रकाश श्रीवास्तव, सीओ अयोध्या दयाशंकर सिंह, अयोध्या कोतवाल अरविंद पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों को शांत कराने का प्रयास किया।
इस दौरान भारी भीड़ देखकर अफसरों का पसीना छूटने लगा। परिवारीजन 30 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने, मृतक के चारों बच्चों को मुफ्त शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी व पावर कॉर्पोरेशन के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।
पावर कॉर्पोरेशन के जिम्मेदार अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीण और आक्रोशित हो गए। कोतवाल अरविंद पांडेय ने बताया कि मृतक के परिवारीजन को एक लाख दस हजार रुपये अंतरिम सहायता सोमवार को ही प्रदान की गई थी।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एक लाख रुपये की सहायता और दी जाएगी। तदुपरांत विभाग से मिलने वाली अन्य सहायता भी प्रदान की जाएगी। उक्त तमाम आश्वासनों के बाद धरना समाप्त किया गया।
ग्रामीण रविप्रकाश मौर्य, शिवकुमार यादव, रामजनम मौर्य आदि ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन के जिम्मेदार अधिकारियों ने ढीले तार नहीं ठीक कराए। इसी वजह से ये हादसा हुआ। जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।