फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   महिला अपराधों पर करें त्वरित कार्रवाई: डीआईजी

महिला अपराधों पर करें त्वरित कार्रवाई: डीआईजी

Tue, 12 Jun 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
महिला अपराधों पर करें त्वरित कार्रवाई: डीआईजी
महिला अपराधों पर करें त्वरित कार्रवाई
विज्ञापन

फैजाबाद। डीआईजी ओंकार सिंह ने परिक्षेत्र के समस्त जनपदों के एसएसपी व एसपी के साथ सोमवार को अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ त्वरित कार्रवाई करने और आरोपियों को कठोर दंड दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ईद त्योहार के मद्देनजर सतर्कता, पेट्रोलिंग के साथ फूलप्रूफ व्यवस्था के निर्देश दिए।

डीआईजी ओंकार सिंह ने पुलिस अधीक्षकों को लूट व छिनैती की घटनाओं को पेट्रोलिंग कर रोकवाने के निर्देश देते हुए कहा कि वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराई जाए। जनपदों में पंजीकृत गैंग, पुरस्कार घोषित अपराधियों, माफिया, मादक पदार्थ, पशु क्रूरता एवं गोकसी के तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए और बढ़ते अपराधों को रोकने के लिये प्रभावी कार्रवाई की जाए। कहा कि प्रत्येक अधिकारी प्रतिदिन निर्धारित समय से जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करेगा। उन्होंने ईद के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में एसएसपी फैजाबाद डॉ. मनोज कुमार, एसपी सुलतानपुर अमित वर्मा, एसपी बाराबंकी वीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, एसपी अंबेडकरनगर संतोष कुमार मिश्रा व एसपी अमेठी कुंतल किशोर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed