फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   करंट की चपेट से किशोर की मौत

करंट की चपेट से किशोर की मौत

Sat, 21 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट से किशोर की मौत
बीकापुर। करंट की चपेट में आने से शनिवार शाम एक किशोर की मौत हो गई। हादसे से ग्रामीणों में पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन


चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के रामनगर में रामदीन के घर के पास विद्युत पोल गड़ा हुआ है, जिसका तार ढीला होकर छत पर लटक रहा था।

शनिवार शाम उसका पुत्र छंगू (11) छत पर खेल रहा था, तभी अचानक उसका हाथ तार से छू गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया।

परिवारीजन व ग्रामीण आननफानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले गए, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।

डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि किशोर की मौत अस्पताल लाने के पूर्व ही हो चुकी थी। ग्राम प्रधान अशोक यादव ने बताया कि मृतक छंगू प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था।


उसकी मां मर चुकी है और पिता मजदूरी करते हैं, वह इनका इकलौता पुत्र था। ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि काफी समय से विद्युत पोल टेढ़ा हो गया था, जिसे ठीक कराने के लिए कई बार मंगारी विद्युत उपकेंद्र पर मांग की गई थी लेकिन पोल ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने बताया कि सूचना कोतवाली दी गई है। हल्का दरोगा शशिकांत पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed