{"_id":"5a355c704f1c1b76678c1c87","slug":"161513446512-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता की हत्या का आरोप
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई। गांव गनेशपुर में 20 वर्षीय एक महिला का शव पंखे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। करीब 6 माह पूर्व भेलसर निवासी लक्ष्मी का विवाह गनेशपुर निवासी एक युवक से हुआ था।
शुक्रवार की रात करीब 8 बजे लक्ष्मी का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। उस समय उसका पति अपने पिता के साथ खेत पर गया हुआ था।
काफी देर बाद जब लक्ष्मी की मरने की भनक गांव के लोगों को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना रात 8 बजे बाबा बाजार पुलिस चौकी में दी।
बाबा बाजार चौकी इंचार्ज रमापति सिंह व उपनिरीक्षक नितिन कुमार ने शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, रुदौली क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा भी शनिवार दोपहर घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के पिता, भाई व बहन का बयान दर्ज किया।
उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी के ससुराल वाले दहेज को लेकर उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे।