फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पत्नी ने शराब पीने को पैसा नहीं दिया तो की आत्महत्या

पत्नी ने शराब पीने को पैसा नहीं दिया तो की आत्महत्या

Sun, 10 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने शराब पीने को पैसा नहीं दिया तो की आत्महत्या
शाहगंज। इनायतनगर थाना क्षेत्र के सोहवल सलोनी गांव के एक अधेड़ व्यक्ति का शव रविवार दोपहर गांव में ही एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सोहवल सलोनी गांव निवासी रामसुमेर कोरी (50) पुत्र कल्लू रविवार सुबह 10 बजे घर में अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था।

पत्नी ने पैसे नहीं दिए तो रामसुमेर नाराज होकर घर से निकल गया। दोपहर करीब 12 बजे रामसुमेर का शव गांव के बाग में ढाक के पेड़ पर रस्सी से बंधे फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


पड़ोसी गांव परवर पारा निवासी विनोद कुमार मिश्र का गन्ने का खेत इसी बाग के पास है। दोपहर में विनोद अपने खेत गए तो रामसुमेर का शव फंदे पर लटका देख उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान अमरनाथ ने बताया कि, रामसुमेर के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। इनायतनगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed