{"_id":"59a310b14f1c1b5b508b45fb","slug":"161503858865-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद को धमकी देने वाला आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभासद को धमकी देने वाला आरोपी काबू
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सभासद को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या। निवर्तमान सभासद को धमकी देने के मामले में थाना राम जन्मभूमि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कटरा वार्ड के निवर्तमान सभासद दुर्गेश पांडे ने 22 अगस्त को थाना राम जन्मभूमि में तहरीर देकर मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया था।
पुलिस को दी शिकायत में दुर्गेश ने बताया था कि गत 21-22 अगस्त की रात्रि उसके मोबाइल पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि सभासद की तहरीर पर धारा 507 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना की गई तथा सर्विलांस के जरिए मोबाइल डिटेल्स निकालने पर मामला सही पाया गया। मामले में आरोपी आजाद पाल निवासी रामकोट अयोध्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।