{"_id":"59496e7f4f1c1b1c7b8b45e0","slug":"161497984639-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से अधेड़ की मौत
Updated Wed, 21 Jun 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ागांव (फैजाबाद)। रौनाही थाना क्षेत्र के गोडवा गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय एक अधेड़ को कार ने टक्कर मार दी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब की है, जब बसहा गांव निवासी 55 वर्षीय सोमई पुत्र झगरू गोडवा गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पार कर रहे थे, इस दौरान फैजाबाद की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के प्रत्यक्षदर्शी मो. आसिफ ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोमई सौ मीटर तक घिसटते चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। चौकी प्रभारी सत्ती चौरा प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से भाग गया।