फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   लापता अधेड़ की गला रेतकर हत्या

लापता अधेड़ की गला रेतकर हत्या

Wed, 19 Jun 2019 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
लापता अधेड़ की गला रेतकर हत्या
पटरंगा। थाना क्षेत्र के कोपेपुर गांव के किनारे नाले में मंगलवार सुबह अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पटरंगा के कोपेपुर निवासी मो. शहीम कुरैशी (55) सोमवार सुबह घर से लापता था। घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका।


मंगलवार सुबह उसका शव गांव के पास माझा इलाके में नदी के पास एक नाले में मिला। मृतक की गला रेतकर हत्या की गई थी, उसका गला आधे से ज्यादा कटा हुआ था।


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र यादव, पटरंगा थाना प्रभारी संतोष सिंह व हाइवे चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन



पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की सहायता से घटनास्थल के आसपास जांच की, वहां पर मृतक की साइकिल के अलावा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मृतक के पुत्र अजीम की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक के पांच लड़के व पांच लड़कियां हैं। क्षेत्राधिकारी रूदौली डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मृतक के परिवारीजन से जानकारी मिली है कि इनका किसी से कोई वाद विवाद नहीं था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि फिलहाल अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed