{"_id":"5cfe9b80bdec2207657bb471","slug":"156018981612-faizabad-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से गड्ढे में गिरी टेंपो, छह यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से गड्ढे में गिरी टेंपो, छह यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से गड्ढे में गिरी टेंपो, छह घायल
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में सत्ती चौरा के पास सवारियों से भरी टेंपो को ओवरटेक करते वक्त बेकाबू कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे टेंपो गड्ढे में गिर गई। हादसे में टेंपो में सवार छह लोग घायल हो गए। वहीं, कार सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से भाग गए।
भेलसर से अयोध्या जा रही टेंपो को ओवरटेक करते समय लखनऊ की ओर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पलटकर गड्ढे में गिर गया। इससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। हादसा होते देख आसपास से लोग दौड़े तो कार सवार लोग वाहन वहीं छोड़कर भाग गए।
सूचना पाकर पहुंचे सत्ती चौरा चौकी प्रभारी रामनरेश वर्मा ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। कार सवारों की तलाश की जा रही है। टेंपो चालक बड़ागांव निवासी बताया जा रहा है।