फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बगैर क्रासिंग बंद किए ही दौड़ा दी मालगाड़ी

बगैर क्रासिंग बंद किए ही दौड़ा दी मालगाड़ी

Sat, 25 May 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
बगैर क्रासिंग बंद किए ही दौड़ा दी मालगाड़ी
अयोध्या। रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही से शहर की सबसे व्यस्तम मोदहा क्रॉसिंग को बंद किए बगैर गुरुवार देर रात फैजाबाद जंक्शन से मालगाड़ी दौड़ा दी गई। किसी तरह लोगों ने ट्रेन आते देख भागकर जान बचाई।
विज्ञापन



गनीमत रही कि देर रात होने के कारण वहां भीड़ ज्यादा नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे की इस लापरवाही का कुछ स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर डीआरएम को पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन



इससे पूरे दिन रेलवे प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। मामले में सख्त रुख अपनाते हुए लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी ने जांच के आदेश दिए हैं।


गुरुवार रात करीब 11 बजे शहर की सबसे व्यस्तम रेलवे क्रॉसिंग मोदहा पर एक मालगाड़ी बिना क्रॉसिंग बंद हुए ही पटरी पर दौड़ती दिखी। इस दौरान अचानक ट्रैक पर मालगाड़ी आ जाने से उधर से गुजर रहे लोग भी सहम कर रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ लोग दौड़कर पटरी क्रॉस करने में सफल हुए। करीब पांच से सात मिनट तक ट्रेन क्रॉसिंग से गुजरती रही। मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही का वीडियो बना लिया।


इसके बाद यह वीडियो डीआरएम लखनऊ मंडल को भेज दिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए डीआरएम लखनऊ संजय त्रिपाठी ने भेजी गई वीडियो व फोटो को फैजाबाद स्टेशन अधीक्षक व टीआई को भेजकर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।


मोदहा रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित है ओवरब्रिज
मोदहा रेलवे क्रॉसिंग शहर की सबसे व्यस्तम रेलवे क्रॉसिंग है, यहां दिन भर हजारों लोगों का आना-जाना होता है। फैजाबाद रेलवे स्टेशन से सटा होने के कारण ट्रेनों के आवागमन व शंटिंग होने के कारण यहां लंबा जाम लग जाता है, इसी के चलते यहां अरसे से ओवरब्रिज बनाने की मांग भी की जा रही है।


गुरुवार को जब बिना क्रॉसिंग बंद हुए ट्रेन दौड़ रही थी, तब रात का समय होने के कारण वहां भीड़ नहीं थी। कहीं ये लापरवाही दिन में हुई होती तो निश्चित रूप से बड़ा हादसा हो सकता था।


स्टेशन मास्टर से लेकर अन्य स्टाफ हैं जिम्मेदार
किसी भी ट्रेन की शंटिंग के दौरान स्टेशन मास्टर समेत आउटडोर व इंडोर स्टेशन मास्टर, ट्रेन का ड्राइवर, गार्ड, शंटर, शंटिंग स्टाफ व केबलमैन समेत अन्य के अलग-अलग कार्य होते हैं।


जानकारों का कहना है कि यदि इनमें से एक भी सतर्क होता तो इस तरह की लापरवाही नहीं होती। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर दिग्विजय सिंह, आउटडोर स्टेशन मास्टर शशिकांत व इंडोर स्टेशन मास्टर मधुसूदन आदि इस बारे में अपनी जुबान खोल नहीं रहे है। वहीं, स्टेशन अधीक्षक आरके उपाध्याय द्वारा भी समय पर इसकी सूचना अधिकारियों को नहीं दी गई।


जांच शुरू, कइयों पर गिर सकती है गाज
डीआरएम के आदेश पर टीआई दिवाकर उपाध्याय ने मामले की जांच शुरू की है। उनका कहना है कि इस तरह का कार्य टीम वर्क से होता है, इसमें कइयों की लापरवाही हो सकती है। सभी का बयान लिया जा रहा है, जल्द ही रिपोर्ट दी जाएगी। वहीं, इस संदर्भ में जानकारी के लिए स्टेशन अधीक्षक को फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।


मामले का वीडियो मिला है, मामला गंभीर है। इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के आदेश दिए गए है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
-संजय त्रिपाठी, डीआरएम, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed