{"_id":"5cb8d4a2bdec22140f077b74","slug":"151555616930-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली को निजी बस ने मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली को निजी बस ने मारी टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली व बस में टक्कर, तीन घायल
अयोध्या। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौजागांव ओवर ब्रिज के समीप मदद अली पुरवा के पास एक निजी बस और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आपस में भिड़ गए। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक को लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौजागांव ओवर ब्रिज के निकट मदद अली का पुरवा के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रही एक निजी बस ने टक्कर मार दी।
हादसे में ट्रैक्टर पलट गया और इसका चालक जग प्रसाद (32) निवासी सरैठा व उसके साथ बैठा उसका पुत्र संदीप समेत बस चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी, उसमें कोई सवारी नहीं थी। सूचना पर पहुंची रुदौली कोतवाली पुलिस ने तीनों गंभीर रूप से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।
विज्ञापन
जहां पर दोनों चालकों की स्थिति गंभीर देख सीएचसी चिकित्सकों ने ट्रैक्टर चालक जगप्रसाद को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ व बस चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संदीप का इलाज सीएचसी रुदौली मे चल रहा है। मौके पर पहुंच हल्का इंचार्ज गुलाम रसूल ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर व बस को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवा कर आवागमन सुचारु करवाया।