फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राम जन्मभूमि परिसर में तैनात सिपाही की छत से गिरने से मौत

राम जन्मभूमि परिसर में तैनात सिपाही की छत से गिरने से मौत

Tue, 23 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
राम जन्मभूमि परिसर में तैनात सिपाही की छत से गिरने से मौत
राम जन्मभूमि परिसर में तैनात सिपाही की छत से गिरकर मौत
विज्ञापन

फैजाबाद। कोतवाली नगर ने तैनात व वर्तमान में राम जन्मभूमि परिसर में ड्यूटी कर रहा एक कांस्टेबल सोमवार सुबह अपने आवास के नीचे गिरा पाया गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार उक्त सिपाही रविवार रात में ही छत पर टहलते समय नीचे गिर गया था। सुबह बगल में रह रहे साथी सिपाही ने देखने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर में तैनात कांस्टेबल इरशाद अहमद (30) निवासी बहराइच वर्तमान में राम जन्मभूमि परिसर में ड्यूटी कर रहा था। अविवाहित सिपाही देवकाली स्थित एक किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह उसके बगल में रह रहे कांस्टेबल अभिषेक ने उक्त सिपाही को घर के नीचे लहूलुहान हालत में अचेत गिरा देखा। अभिषेक ने अन्य लोगों की सहायता से इरशाद को जिला अस्पताल में सुबह 10:50 पर भर्ती कराया।

सिपाही ने उपचार के दौरान दोपहर 2:45 पर दम तोड़ दिया। मौजूद चिकित्सकों के अनुसार छत से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। उसे लखनऊ रेफर करने की तैयारी ही की जा रही थी लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।


नगर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर सिपाही का हालचाल लिया था। बताया कि संभावना है कि सिपाही इरशाद राम में खाने के बाद छत पर टहल रहा था, अचानक वह छत से गिर गया।

रात होने की वजह से लोग जान नहीं पाए, सुबह जानकारी होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed