फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नकाबपोश बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली

नकाबपोश बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली

Sat, 06 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली
रौजागांव (फैजाबाद)। मवई थाना क्षेत्र के भेलसर-उमापुर मार्ग पर शनिवार शाम लगभग छह बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने साइकिल सवार अधेड़ को बनमऊ जंगल के निकट पुलिया के पास गोली मार दी और असलहा लहराते हुए भाग निकले। पुलिस घायल अधेड़ को सीएचसी रुदौली ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मवई थाना क्षेत्र के उसरहा गांव के मजरा टेर निवासी रामधीरज (50) पुत्र राम सुमिरन शनिवार की शाम साइकिल से रुदौली स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेने गए थे। वहां से डीजल लेकर लौट रहे थे। तभी बनमऊ जंगल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और भाग निकले।
विज्ञापन


गोली अधेड़ के दाहिने कंधे पर लगी, जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. चंद्र शेखर मिश्र ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घायल ने किसी से कोई दुश्मनी न होने की बात कही है। ग्रामीणों ने बताया कि घायल रामधीरज 30 साल से अपनी ससुराल में रह रहा है। मवई के थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed