{"_id":"5829ecda4f1c1bd53b8fdfb3","slug":"15-thousand-cheated-from-bank-customer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ग्राहक को लगाया 15 हजार का चूना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक ग्राहक को लगाया 15 हजार का चूना
फैजाबाद
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद नगर कोतवाली के नाका क्षेत्र स्थित बैंक शाखा पर रकम जमा कराने गया एक ग्राहक उचक्के का शिकार हो गया। उचक्के ने बैंक ग्राहक को 15 हजार का चूना लगाया। शिकायत पुलिस को दी गई है।
पीड़ित जगदीश पाल सिंह निवासी मऊयदुवंशपुर थाना कैंट का कहना है बैंक शाखा पर लंबी भीड़ होने के चलते एक युवक ने उनको मदद का आश्वासन दिया और खाते में रकम जमा कराने के लिए उन्होंने युवक को 1000 के दो नोट व 500 के 26 नोट और पासबुक थमा दी।
कुछ देर बाद युवक गायब हो गया। सोमवार को नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि बैंक ग्रहाक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।