फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   साधु ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास

साधु ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास

Wed, 18 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
साधु ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास
चोरी का मुकदमा दर्ज न होने पर साधु ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन

अयोध्या। रामजन्मभूमि थाना परिसर के अंदर चोरी की रिपोर्ट न लिखने से आहत एक साधु ने आत्मदाह करने का प्रयास किया गया। घटना मंगलवार रात्रि लगभग 9 बजे की है। पुलिस ने साधु को श्री राम अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। साधु मध्य प्रदेश का रहने वाला है और दो दिन पहले अयोध्या दर्शन पूजन करने आया था। वह बड़ी छावनी में रह रहा था। साधु रामदास त्यागी का आरोप है कि वह मंगलवार को हनुमानगढ़ी दर्शन करने गया था जहां उसका बैग चोरी हो गया। उसमें कुछ रुपये व सामान थे। उसने एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़ कर राम जन्म भूम थाने पुलिस के हवाले किया लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही ना करते हुए साधु को डांट कर भगा दिया और आरोपित को भी छोड़ दिया। जिससे साधु बहुत आहत था। मंगलवार रात्रि साधु ने केरोसिन खरीदा और राम जन्म भूम थाने परिसर के अंदर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने साधु को श्रीराम अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है। श्री राम अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. एके राय ने बताया की साधु करीब 40 प्रतिशत जल गया है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में एसपी सिटी अनिल सिंह सिसोदिया ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। कहा कि जानकारी कर उचित कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed