{"_id":"5accfc394f1c1b523e8b46e3","slug":"131523383353-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा आज, तैयारियां पूरी
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड प्रवेश परीक्षा आज, तैयारियां पूरी
फैजाबाद। बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नकल विहीन परीक्षा के लिए पर्यवेक्षकों के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर 12998 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने मंगलवार को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की है।
बीएड में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा 11 अप्रैल को आयोजित होगी। जिले में प्रवेश परीक्षा के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर लगभग पांच सौ अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। नकल विहीन परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से लगाए जाने वाले पर्यवेक्षकों के साथ परीक्षा केंद्रों को 13 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। मजिस्ट्रेट दो परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। परीक्षा के प्रश्नपत्र कोषागार के डबल लॉक से मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस की सुरक्षा में ले जाए जाएंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर एक से शाम चार बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा के नोडल अफसर व एडीएम वित्त एवं राजस्व मदन चंद्र दुबे ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।