फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चौक से सर्राफा, किराना व कपड़े की दुकान से लाखों की चोरी

चौक से सर्राफा, किराना व कपड़े की दुकान से लाखों की चोरी

Tue, 05 Mar 2019 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
चौक से सर्राफा, किराना व कपड़े की दुकान से लाखों की चोरी
चौक से सराफा, किराना व कपड़े की दुकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन

अयोध्या। नगर कोतवाली से बमुश्किल 200 मीटर और पुलिस पिकेट से सटे चौक इलाके में रविवार रात चोरों ने एक साथ सराफा, किराना व कपड़े की दुकान में घुसकर नकदी-देवरात समेत लाखों के माल साफ कर दिए।

वारदात के बाद पुलिस की रात्रि गश्त व पिकेट की सक्रियता सवालों के घेरे में है। चोरों ने एक दुकान की छत पर लगे दरवाजे को किसी हथियार से मोड़ डाला तो दूसरे दुकान के छत पर लगी जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन


सराफा की दुकान में लगे सीसीटीवी में तोड़फोड़ कर डीबीआर को भी निकालकर छत पर ही छोड़ गए। सूचना पर सोमवार सुबह पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के चौक स्थित सुंदरलाल राम रघुवीर लाल सराफ के मालिक अर्पित अग्रवाल निवासी दिल्ली दरवाजा ने बताया कि वह अपने कर्मचारी के साथ रविवार रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।

सोमवार सुबह उनका कर्मचारी रामजी रोज की तरह सुबह करीब 9:45 बजे दुकान खोलने आया, तो उसने देखा कि दुकान का सामान बिखरा हुआ था। उसने इसकी सूचना उन्हें दी, मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि छत पर लगा लोहे का दरवाजा टूटा हुआ था।

चोर दुकान में व लॉकर में रखे लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे। बताया कि इसमें सोने के कम चांदी के जेवरात ज्यादा थे। लगभग पांच लाख मूल्य के जेवरात चोरी गए हैं। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी में तोड़फोड़ कर उसके डीबीआर को निकाल लिया।

सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी अरविंद चौरसिया व नगर कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस को मौके पर एक हथौड़ी, टार्च व चाकूनुमा औजार मिला है।

चोर इसी दुकान से सटे जनरल स्टोर (किराना) की दुकान की छत पर लगी लोहे की खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसे। दुकान के मालिक जफर खान निवासी पुरानी सब्जी मंडी ने बताया कि चोर दुकान में लगी सेफ को खोलकर उसमें रखे करीब 50 हजार नकद व कुछ सामान ले गए हैं।

चोरों ने तीसरी चोरी दोनों दुकानों के पास ही स्थित रेडिमेड कपड़ों की दुकान लिबास महल में की। दुकान मालिक फैजान अहमद के अनुसार चोर करीब सात हजार कैश व कुछ कपड़े ले गए हैं।

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि तीनों चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। सोमवार शाम तक पुलिस को घटना की तहरीर नहीं मिली थी।


शहर के सबसे व्यस्त इलाके में एक साथ तीन दुकानों पर चोरी की वारदात से व्यापारियों ने आक्रोश जताया है। मौके पर पहुंचे व्यापारी नेता सुशील जायसवाल, अतुल अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, देवेंद्र मिश्र, सुप्रीत कपूर, अमीरचंद जायसवाल, शादाब खान आदि ने पुलिस से गश्त बढ़ाने व घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed