फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   संपति विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या

संपति विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या

Sat, 28 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
संपति विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या
संपत्ति विवाद में बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन

फैजाबाद। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भदरसा कस्बे के वार्ड नंबर 1 मुराई टोला में बृहस्पतिवार रात संपत्ति की लालच में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने अपने देवर पर संपत्ति विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

नगर पंचायत भदरसा के मुराई टोला निवासी रामदास के बेटे अनिल कुमार (30) और अनूप कुमार (27) दोनों एक ही मकान में रहते थे। दोनों भाइयों में बृहस्पतिवार आधी रात के आसपास किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद मारपीट व चिल्लाने की आवाज पर पड़ोसी भी रामदास के दरवाजे पर पहुंच गए। जब लोगों ने दरवाजे को धकेल कर खोला तो अनिल का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ मिला। मौके पर शराब की शीशी और गिलास भी बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पूराकलंदर व पुलिस चौकी भदरसा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया व शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अनिल की पत्नी गीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके देवर ने संपत्ति विवाद को लेकर उनके पति की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी अनूप को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी पूराकलंदर नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छोटे भाई अनूप ने नशे की हालत में बड़े भाई अनिल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। मृतक के सगे भाई अनूप कुमार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed