फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   विवाहिता को पीटकर खिलाया जहर, मौत

विवाहिता को पीटकर खिलाया जहर, मौत

Wed, 30 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को पीटकर खिलाया जहर, मौत
पुलिस ने सास-ससुर को लिया हिरासत में, पति फरार
विज्ञापन

बीकापुर (फैजाबाद)। बीकापुर क्षेत्र के सरायभीखी में दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की पहले पिटाई की, फिर विषाक्त पदार्थ खिलाकर जान ले ली। पड़ोसियों से मिली सूचना पर जब तक मायके के लोग मौके पर पहुंचते आरोपी घर में ताला बंद कर भाग गए।

पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू की तो मालूम पड़ा कि मृतका के मुंह से झाग निकल रहा है। शरीर पर चोट के कई निशान थे। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सास-ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि पति फरार है।
विज्ञापन


मृतका गुड़िया (22) की शादी 6 वर्ष पूर्व सरायभीखी गांव के श्रवण कुमार से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हैं। गुड़िया के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि शादी के बाद से ही श्रवण और उसके परिवारीजन मायके वालों पर दहेज का दबाव बनाने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा था। बाद में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की पहल पर पुलिस ने पति-पत्नी में सुलह करा कर वापस कर दिया था। बताते हैं कि मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने अनहोनी की जानकारी विवाहिता के मायके वालों को दी।

गुड़िया के पिता संतराम, मां मालती, भाई अजय, विजय व अन्य भीखीसराय गांव पहुंचे। वहां की परिस्थिति देखकर वे दंग रह गए। गुड़िया के कमरे में बाहर से जंजीर लगी थी जबकि अंदर से कमरा खुला था। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और कमरा खोलकर देखा गया तो गुड़िया का शव फर्श पर औंधे मुंह पड़ा था।

उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके अलावा शरीर पर कई जगह चोट व खरोच के निशान भी थे। गुड़िया की माता मालती व भाई अजय कुमार, विजय कुमार ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए पहले गुड़िया को मारपीट कर जहरीला पदार्थ पिलाया, जिससे उसकी तड़पकर मौत हो गई।


बाद में दरवाजा बंद कर घरवाले भाग गए। कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के सास-ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी मायके पक्ष के लोग महिला के पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार में लगे हैं। कोई तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। महिला का पति फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed