{"_id":"596268e64f1c1ba2548b45d6","slug":"11499621606-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफियाओं ने धोखे से कराया बैनामा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमाफियाओं ने धोखे से कराया बैनामा, मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी से कराया जमीन का बैनामा, केस दर्ज
फैजाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे हुसैन खां में भूमाफियाओं ने एक दलित से एक बिस्वा जमीन का सौदा करके धोखाधड़ी से उसकी पूरी भूमि का बैनामा करा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दस्तावेज लेखक समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के राजा बोध का पुरवा, मजरे पूरे हुसैन खां निवासी निरहू की पत्नी गीता क्षयरोग व अन्य बीमारियों से ग्रसित है। पत्नी के इलाज के लिए उसने पूरे हुसैन खां स्थित अपनी भूमि गाटा संख्या 526 में से एक बिस्वा बेचने के लिए अनंतराम यादव उर्फ गुड्डू, राजेश यादव निवासीगण पूरे हुसैन खां व अयोध्या के सरेठी निवासी देशराज यादव से संपर्क किया। इन लोगों ने पूरे हुसैन खां निवासी झुरई यादव से आठ लाख रुपये में एक बिस्वा जमीन का सौदा तय कराया। आरोप है कि उक्त लोगों ने दस्तावेज लेखक की मदद से पूरे रकबे का बैनामा करा लिया और पीड़ित निरहू को पूरी रकम भी नहीं दी। बीते तीन जुलाई को जब निरहू की पूरी जमीन पर विपक्षीगण कब्जा करने लगे तो उसे जालसाजी का पता चला। कोतवाल नगर प्रमोद पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।