फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अनाज पिसाई मशीन ब्लास्ट होने से किसान समेत दो की मौत, दो घायल

अनाज पिसाई मशीन ब्लास्ट होने से किसान समेत दो की मौत, दो घायल

Fri, 22 Feb 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
अनाज पिसाई मशीन ब्लास्ट होने से किसान समेत दो की मौत, दो घायल
अनाज पिसाई मशीन में ब्लास्ट, दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन

अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के खानपुर मसौधा मजरे हनुमान का पुरवा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर अनाज पिसाई की ऑटोमेटिक मशीन ब्लास्ट हो गई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गृहस्वामी किसान ने जिला अस्पताल में कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया, वहीं मशीन संचालक की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना से समूचे गांव में सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि खानपुर मसौधा के मजरे हनुमान का पुरवा निवासी रामलखन वर्मा ने ट्रैक्टर अटैच ऑटोमेटिक मशीन गेहूं की पिसाई व अनाज की दराई के लिए भाड़े पर बुलवाई थी। मशीन का संचालन गुरुवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहस्वामी किसान रामलखन वर्मा मशीन के पास बैठकर मशीन से निकल रहे अनाज को बोरे में भरवा रहे थे। मशीन का संचालक गुलशन मशीन पर निगरानी बनाए हुए थे।

इसी दौरान मशीन में अचानक खराबी आ जाने के कारण बड़ा धमाका हुआ, देखा तो मशीन ब्लास्ट हो चुकी थी। अंदर में लगे हुए पुर्जे और उपकरण समेत पत्थर मशीन को फाड़कर बाहर निकल आए।

गृह स्वामी किसान रामलखन वर्मा खून से लथपथ जमीन पर मरणासन्न हालत में पड़े थे। जबकि मशीन संचालक गुलशन कुमार का सिर फट गया। बगल में खड़े कन्हैया लाल समेत एक अन्य किशोर ब्लास्ट के दौरान मशीन से निकले मलबे की चोट से जख्मी हो गया।

आनन-फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां राम लखन वर्मा ने इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। मशीन संचालक गुलशन निवासी बिरौली थाना पूराकलंदर को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

जिसकी लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद हनुमान का पुरवा निवासी कन्हैया लाल समेत एक अन्य युवक को घर भेज दिया गया।

दो लोगों के मौत की खबर मिलते ही समूचे गांव में सन्नाटा पसर गया है। महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवारीजनों की मानें तो घटना के बाद मशीन मालिक अपनी मशीन को लेकर मौके से चले गए।


मौके पर पहुंची पूराकलंदर पुलिस ने घटना की स्थलीय जांच कर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना प्रभारी अरविंद तिवारी ने बताया कि घटना के बाबत तहरीर अभी नहीं मिली है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed