फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का सरगना समेत चार गिरफ्तार

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का सरगना समेत चार गिरफ्तार

Mon, 31 Dec 2018 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का सरगना समेत चार गिरफ्तार
अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने अंतर जनपदीय वाहन चोरों के एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी की नौ बाइकें, दो तमंचा व चार कारतूस बरामद किए गए हैं। इस गैंग का मुखिया गिरफ्तार किया गया फिरोज है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर कचहरी, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन समेत अन्य भीड़भाड़ व सार्वजनिक स्थानों से वाहन चोरी करता था।
विज्ञापन



पत्रकारों से बात करते हुए एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों से बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसको लेकर नगर कोतवाल विनोद बाबू मिश्र व सिविल लाइन चौकी इंचार्ज संजीव सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन



टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार सुबह नगर के पुष्पराज चौराहे के पास से फिरोज खान व आमिर निवासी कोतावां थाना पूराकलंदर, प्रवीण कुमार निवासी कैल केशवपुर थाना पूराकलंदर व निहाल अहमद निवासी मिर्जापुर निमौली थाना पूराकलंदर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचा व चार कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की नौ बाइकें भी बरामद की गईं। बताया कि गैंग का सरगना फिरोज है, जो शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके को निशाना बनाता था। इनके साथ पकड़ा गया निहाल अहमद बाइक मैकेनिक है, जो वाहन के इंजन व चेचिस नंबर खुरचकर मिटा देता था। इसके बाद वह वाहन को बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed